हरोली तहसील के नंगलकलां में भूमि विवाद को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री कुलदीप धीमान से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने मामले की निष्पक्ष जांच करवाने और संबंधित परिवार को सुरक्षा प्रदान करने का आग्रह किया। इस दौरान आयोग के सदस्य अधिवक्ता डॉ. विजय डोगरा, सदस्य सचिव विश्रुत भारती भी उपस्थित रहे। ज्ञापन में नंगल कलां निवासी मनजीत कौर पत्नी अमरजीत सिंह ने भूमि विवाद के दौरान जातिसूचक टिप्पणियां करने, मारपीट और जान से मारने की धमकियां देने के आरोप लगाए हैं।