फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिंतपूर्णी: मंदिर परिसर में छूटा वाराणसी की महिला का पर्स, होमगार्ड कंवर ठाकुर ने ढूंढकर लौटाया

चिंतपूर्णी। माता श्री चिंतपूर्णी के दर्शन के लिए वाराणसी के काशी से पहुंची महिला श्रद्धालु कंचन का पर्स मंदिर परिसर में ही छूट गया। बुधवार को दर्शन के बाद जब महिला को पर्स अपने पास नहीं मिला तो वह काफी परेशान हो गई और उसे तलाशने लगी। महिला की परेशानी को देखते हुए मंदिर परिसर में तैनात होमगार्ड जवानों ने पर्स की तलाश शुरू की। मंदिर में तैनात होमगार्ड इंचार्ज पूर्ण सिंह के मार्गदर्शन में होमगार्ड जवान कंवर ठाकुर ने पर्स को ढूंढ निकाला। इसके बाद पर्स को उसकी वास्तविक मालकिन कंचन को सुरक्षित रूप से सौंप दिया गया। महिला ने बताया कि पर्स में करीब 1,700 रुपये की नकदी थी, जो पूरी तरह सुरक्षित मिली। पर्स वापस मिलने पर महिला ने राहत की सांस ली और मंदिर परिसर में तैनात होमगार्ड जवानों का आभार जताया। श्रद्धालु महिला ने होमगार्ड जवानों की ईमानदारी और तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ श्रद्धालुओं की मदद के लिए सुरक्षाकर्मियों का इस तरह आगे आना सराहनीय है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें