फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: सोलन कॉलेज में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती मनाई

राजकीय महाविद्यालय सोलन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई और माई भारत सोलन के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। इसका मुख्य उद्देश्य पंडित उपाध्याय के जीवन और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को याद करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ राजनीति विज्ञान विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. कमल ने किया। माई भारत टीम सोलन के प्रतिनिधि कनिष्क शर्मा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने उनके राजनीतिक और सामाजिक दर्शन के बारे में विस्तार से बताया। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवी दिव्यांशु ने उनकी प्रेरणादायी जीवनी से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें साझा कीं। वाणिज्य विभाग से वंदना गुप्ता ने भी कार्यक्रम में सक्रिय भाग लिया। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. घनश्याम सिंह सोनी और डॉ. त्रिवेणी शर्मा ने इस आयोजन की सराहना की। डॉ. घनश्याम सिंह सोनी और डॉ. त्रिवेणी शर्मा ने अपने संबोधन में कहा। समाज में महापुरुषों को याद करना अत्यंत आवश्यक है। ऐसे महान व्यक्तित्व समाज और देश के लिए सदैव प्रेरणास्रोत होते हैं। इनसे युवाओं को राष्ट्र निर्माण की एक नई दिशा मिलती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें