फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: सोलन कॉलेज में गौरव बने केंद्रीय छात्र परिषद के अध्यक्ष, मुस्कान उपाध्यक्ष

राजकीय महाविद्यालय सोलन में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए महाविद्यालय केंद्रीय छात्र परिषद का गठन किया गया है। इस नई कार्यकारिणी में बीएससी तृतीय वर्ष के गौरव को अध्यक्ष और बीए तृतीय वर्ष की मुस्कान चौहान को उपाध्यक्ष चुना गया है। प्राचार्या शिवानी शर्मा ने सोमवार को आयोजित समारोह में सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शैक्षणिक उत्कृष्टता और योग्यता के आधार पर चुनी गई इस कार्यकारिणी में बीएससी द्वितीय वर्ष की दिया राणा को महासचिव बनाया गया है। वहीं बीए प्रथम वर्ष की रुचिका को संयुक्त सचिव का दायित्व सौंपा गया। प्राचार्या शिवानी शर्मा ने नवनिर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों को बधाई दी। प्राचार्या ने कहा कि नेतृत्व के साथ बड़ी जिम्मेदारियां भी आती हैं। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से आपसी सहयोग, अनुशासन और समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया। समारोह के दौरान विभिन्न कक्षा और विभागीय प्रतिनिधियों को भी शपथ दिलाई गई। इनमें बीए, बीएससी, बीकॉम, बीसीए, बीबीए, बीवॉक, पीजीडीसीए और एमए (अंग्रेजी व अर्थशास्त्र) के प्रतिनिधि शामिल थे। एनसीसी, एनएसएस, खेलकूद, रेंजर एवं रोवर, सांस्कृतिक गतिविधियों, ईको क्लब और इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ईएलसी) के मनोनीत सदस्यों ने भी शपथ ली। इन सदस्यों को महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापकों ने शपथ दिलाई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें