फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: चंबाघाट के समीप कूड़ा उठाने वाली गाड़ी और एंबुलेंस में टक्कर

सुभाष चंद्र Updated Wed, 02 Sep 2026 04:51 PM IST

सोलन। चंबाघाट के समीप कूड़ा उठाने वाली नगर निगम की गाड़ी और एक एंबुलेंस के बीच जोरदार टक्कर हो गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी को चोटें नहीं आई, हालांकि टक्कर में दोनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा। जानकारी के अनुसार एंबुलेंस एक मरीज को चंडीगढ़ छोड़ने के बाद वापस शिमला की ओर जा रही थी। इसी दौरान चंबाघाट के समीप सामने से आ रही नगर निगम की कूड़ा उठाने वाली गाड़ी के साथ उसकी टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और हादसे के कारणों की जांच शुरू की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें