फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन: नेपाल जाने के बहाने सोलन में उतारा, मोहन पार्क के पास मारपीट कर लूटे 85 हजार

सोलन में नेपाली मूल के एक व्यक्ति से मारपीट कर 85 हजार रुपये लूटने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने चार लोगों पर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पीड़ित के अनुसार, वह ननखड़ी में रहता है और सेब सीजन समाप्त होने के बाद नेपाल लौट रहा था। इसी दौरान शिमला में उसे नेपाली मूल का एक व्यक्ति मिला। दोनों सोलन तक साथ आए। पीड़ित का आरोप है कि सोलन से नेपाल तक गाड़ी में जाने की व्यवस्था करवाने के बहाने उसे सोलन में उतार लिया गया। शिकायत के मुताबिक, संबंधित व्यक्ति उसे पैदल मोहन पार्क तक ले गया, जहां पहले से तीन अन्य लोग मौजूद थे। आरोप है कि चारों ने उसके साथ मारपीट की और 85 हजार रुपये लूटकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें तलाशा जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें