गंज बाजार में जगदंबा रामलीला मंडल की ओर से आयोजित रामलीला में राम के वनवास के प्रसंग का मंचन किया गया। रानी कैकेई के संवाद और राम के वनवास की बात सामने आने पर रामलीला देखने पहुंचे दर्शक भावुक हो गए। मंचन के दौरान कैकेई ने 14 वर्ष का वनवास और भरत के राज्याभिषेक का वचन पूरा करने की बात कही। इस प्रसंग में राजा जनक के क्रोधित होने का दृश्य भी प्रस्तुत किया गया। वहीं, राम के राज्याभिषेक की तैयारियों से जुड़े प्रसंग का भी मंचन हुआ। कलाकारों की प्रस्तुति ने रामलीला के माहौल को भावनात्मक बना दिया। इस अवसर पर उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।