फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन बाद सोलन में फिर बारिश, धुंध से ढका शहर; तापमान में गिरावट

शहर और आसपास के क्षेत्रों में करीब चार दिन बाद शुक्रवार सुबह मौसम ने करवट ली। सुबह करीब 5:30 बजे तेज बारिश शुरू हुई, जो लगभग 7 बजे तक जारी रही। बारिश के दौरान कई क्षेत्रों में धुंध भी छाई रही। इससे सुबह के समय ठंडक बढ़ गई और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बारिश के बाद भी सोलन में मौसम खराब बना हुआ है। आसमान में बादल छाए हैं और रुक-रुककर बारिश की संभावना बनी हुई है। सुबह के समय धुंध छाने से लोगों को आवाजाही में भी परेशानी हुई। वाहन चालकों को कम दृश्यता के कारण सावधानी बरतनी पड़ी। इससे पहले रविवार को दोपहर के समय करीब एक घंटे तक बारिश हुई थी। इसके बाद कुछ समय के लिए मौसम में सुधार आया, लेकिन अब फिर से बारिश का दौर शुरू हो गया है। नौणी मौसम विज्ञान विशेषज्ञों के अनुसार सोलन जिले में 19 सितंबर तक हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और कई क्षेत्रों में रुक-रुककर बारिश हो सकती है। मौसम में बदलाव से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं सुबह और शाम के समय ठंडक बढ़ने लगी है। विशेषज्ञों ने धुंध वाले क्षेत्रों में वाहन चालकों से धीमी गति से वाहन चलाने और सावधानी बरतने की अपील की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें