फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन: क्षेत्रीय अस्पताल में ली तंबाकू मुक्त समाज बनाने की ग्रहण

क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में मंगलवार को तंबाकू मुक्त अभियान के तहत शपथ ग्रहण की गई। इस दौरान अस्पताल प्रशासन से पदाधिकारी, विशेषज्ञ चिकित्सक व अन्य स्टाफ मौजूद रहा और तंबाकू मुक्त समाज बनाने की शपथ ग्रहण की। अस्पताल की डॉ. वीना ने सभी को आपातकालीन वार्ड के बाहर शपथ दिलवाई। इस मौके पर क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश पंवार भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुरू किए गए तंबाकू मुक्त अभियान 4.0 के तहत यह शपथ ली गई है। उन्होंने कहा कि शपथ ग्रहण करने का उद्देश्य केवल लोगों तक जानकारी पहुंचाना नहीं, बल्कि उन्हें तंबाकू छोड़ने के लिए जागरूक करना भी है। वहीं यह अभियान जिलेभर में दो माह तक नियमित रूप से चलाया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें