फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन के मां शूलिनी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, नवरात्र के अंतिम दिन लगीं लंबी कतारें

नवरात्र के अंतिम दिन शहर के मां शूलिनी मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ा। सुबह से ही मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। दिनभर भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा और मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। मंदिर में दोपहर के समय भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मां की भक्ति में भाग लिया। उपमंडलाधिकारी सोलन नीरजा शर्मा ने भी मंदिर परिसर में हवन करवाया। इस अवसर पर कई अन्य अधिकारी और मंदिर कमेटी के सदस्य मौजूद रहे। नवरात्र के अंतिम दिन मंदिर परिसर और उसके आसपास कन्या पूजन भी किया गया। श्रद्धालुओं ने धार्मिक परंपराओं के अनुसार पूजा-अर्चना की। वहीं, कई लोग अपने घरों से प्रसाद तैयार कर लाए और मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के बीच उसका वितरण किया। नवरात्र के अंतिम दिन मां शूलिनी के दर्शन के लिए पहुंचे भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला। पूजा-अर्चना, हवन, भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण के चलते मंदिर परिसर में दिनभर धार्मिक माहौल बना रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें