फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन: कांग्रेस पर भाजपा का वार, शैलेंद्र गुप्ता बोले- महिलाओं को 1500 रुपये की गारंटी अधूरी

भारतीय जनता पार्टी सोलन शहरी मंडल के अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि चार वर्ष पूरे होने पर सरकार उपलब्धियां बताने के बजाय विरोध प्रदर्शनों में व्यस्त है। गुप्ता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अपनी नाकामियों से जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है। शैलेंद्र गुप्ता ने बताया कि चुनावों के दौरान कांग्रेस ने महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये देने की गारंटी दी थी। इसी के दम पर उन्होंने सत्ता हासिल की थी। इस गारंटी की जमीनी हकीकत बेहद निराशाजनक है। सोलन जिले में लगभग तीन लाख पात्र महिलाओं में से केवल 591 को ही इसका लाभ मिला है। पूरे हिमाचल प्रदेश में लगभग 26 लाख महिलाओं के मुकाबले मात्र 35,687 महिलाओं को ही योजना का लाभ मिल पाया है। उन्होंने हैरानी जताई कि इन लाभार्थियों में भी अधिकांश को केवल एक या दो किस्तें ही मिली हैं। गुप्ता ने कहा कि यदि यह वादा चार वर्षों तक पूरा होता, तो प्रत्येक पात्र महिला को कुल 72,000 रुपये मिलने चाहिए थे। उन्होंने कांग्रेस सरकार से पूछा कि पूरी राशि क्यों नहीं पहुंची।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें