फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन: परवाणू में समरसता संकल्प रथ का भव्य स्वागत, सामाजिक एकता और भाईचारे का दिया संदेश

संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में निकाली जा रही समरसता संकल्प यात्रा के परवाणू पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने संकल्प रथ का भव्य स्वागत किया। स्वागत समारोह के दौरान सामाजिक समरसता, समानता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल, भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष डॉ. डेज़ी ठाकुर, बद्दी के पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी, नगर परिषद अध्यक्ष ठाकुर दास शर्मा और भाजपा कसौली मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी अत्री सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। यात्रा के स्वागत के दौरान उपस्थित नेताओं और स्थानीय लोगों ने गुरु रविदास के विचारों को याद करते हुए समाज में समानता, सद्भाव और एकजुटता बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संत गुरु रविदास की शिक्षाएं समाज को भेदभाव से दूर रहकर आपसी सम्मान और भाईचारे के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं। परवाणू में यात्रा के स्वागत के दौरान लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और समरसता संकल्प के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें