सोलन। तारिणी राजकीय संस्कृत महाविद्यालय में आचार्य केशवराम शर्मा की प्रथम जयंती पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन हुआ। ज्योतिष विभाग के तत्वावधान में लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय और हिमाचल संस्कृत अकादमी के संयुक्त सहयोग से हुई। इसका मुख्य उद्देश्य आचार्य शर्मा के संस्कृत भाषा और साहित्य में योगदान को स्मरण करना था। संगोष्ठी के दूसरे दिन विभिन्न क्षेत्रों से आए विद्वानों और शोधार्थियों ने शोधपत्र प्रस्तुत किए। ये शोधपत्र आचार्य शर्मा के व्यक्तित्व, कृतित्व और संस्कृत साहित्य में उनके योगदान पर केंद्रित थे। प्रोफेसर रामनाथ मेहता विशिष्ट वक्ता के तौर पर शामिल हुए। लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के प्रोफेसर दिवाकर दत्त शर्मा मुख्य अतिथि थे। डॉक्टर मस्तराम शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। प्रोफेसर केशव राम शर्मा की धर्मपत्नी तरुण शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित थीं।