फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: कंडाघाट स्कूल में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए चिकित्सा जांच शिविर आयोजित

राजकीय माध्यमिक विद्यालय कंडाघाट में समग्र शिक्षा ब्लॉक कंडाघाट के सौजन्य से विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए एक दिवसीय चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर समग्र शिक्षा और जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) सोलन के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। शिविर में भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम की विशेषज्ञ मेडिकल टीम ने बच्चों की दिव्यांगता का गहन आकलन और स्वास्थ्य परीक्षण किया। टीम में डॉ. अमर, बहादुर, अनिल और सुनीत शामिल रहे। शिविर में 30 विशेष आवश्यकता वाले बच्चों ने अपने अभिभावकों के साथ भाग लिया। चिकित्सकों ने चलने-फिरने से संबंधित दिव्यांगता, श्रवण बाधित, बौद्धिक दिव्यांगता तथा वाणी व भाषा दोष से प्रभावित बच्चों की जांच की। डाइट सोलन की समावेशी शिक्षा समन्वयक जूली रिचर्ड ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य इन बच्चों की पहचान कर उन्हें उनकी जरूरत के अनुसार आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध करवाना है, ताकि वे सामान्य बच्चों की तरह शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़ सकें। शिविर में विशेष शिक्षिका रंजना देवी, ललिता, ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) कार्यालय से निशा विशेष रूप से उपस्थित रहीं। शिविर का समापन बच्चों और उनके अभिभावकों को दोपहर का भोजन करवाकर हुआ। इस मौके पर मौजूद अधिकारियों, शिक्षकों और डॉक्टरों ने दिव्यांग बच्चों के सर्वांगीण विकास और बेहतर भविष्य के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें