फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन: आजादी के बाद भी काणो वार्ड के 150 लोगों को नहीं मिली पेयजल योजना, ग्रामीणों ने विभाग के समक्ष उठाई मांग

कसौली विधानसभा क्षेत्र की कोटला पंचायत के काणो वार्ड में करीब 150 लोगों के लिए अब तक पेयजल योजना नहीं बनने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का कहना है कि आजादी के बाद से उनके क्षेत्र के लिए पीने के पानी की कोई योजना नहीं बनाई गई है। इससे काणो और बारड गांव के लोगों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों की समस्या को जल शक्ति विभाग तक पहुंचाने के लिए मंगलवार को कोटला पंचायत के प्रधान दिनेश शर्मा की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल धर्मपुर पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल में काणो वार्ड की सदस्य कामनी देवी और पूर्व वार्ड सदस्य पूर्णावती सहित कामनी देवी, पूनम, सुषमा, नीलम और सोनू शामिल रहे। प्रतिनिधिमंडल ने जल शक्ति विभाग धर्मपुर के अधिशाषी अभियंता मनीष शर्मा और सहायक अभियंता भानू उदय से मुलाकात की। इस दौरान अधिकारियों को गांव में लोगों को पेश आ रही पेयजल समस्या से अवगत करवाया गया। प्रतिनिधिमंडल ने विभाग से काणो और बारड गांव के लोगों को जल्द पेयजल सुविधा उपलब्ध करवाने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि जब सरकार हर घर तक पेयजल पहुंचाने के लिए योजनाओं पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, तो उनके क्षेत्र के लोगों को भी इस बुनियादी सुविधा का लाभ मिलना चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें