कसौली क्लब में आयोजित खुशवंत सिंह लिटरेचर फेस्टिवल के अंतिम दिन रविवार को पहले सत्र में लेखक और इतिहासकार प्रबल दास गुप्ता की किताब जनरल सुंदरजी: सेलिब्रेटेड एंड डिबेटेड पर चर्चा हुई। सुमित्रा चौधरी के साथ संवाद के दौरान उन्होंने ऑपरेशन ब्लू स्टार समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर खुलकर अपने विचार साझा किए। तीन दिवसीय साहित्यिक उत्सव के अंतिम दिन विभिन्न विषयों पर चर्चा के लिए कई सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें साहित्य, इतिहास और व्यक्तित्वों से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श होगा। फेस्टिवल के दौरान फिरोज गुलजार और अमरनाथ की ओर से ए ब्रश विद लाइफ: सतीश गुलजार @100 विषय पर भी चर्चा की जाएगी। इस सत्र में सतीश गुलजार के जीवन और रचनात्मक सफर से जुड़े पहलुओं पर विचार साझा किए जाने हैं। आयोजन के अंतिम दिन कुल छह सत्र निर्धारित हैं। इसके बाद शाम करीब पांच बजे तीन दिवसीय खुशवंत सिंह लिटरेचर फेस्टिवल का समापन होगा।