फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन में जोगिंद्रा बैंक की नई शाखा शुरू, स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने किया शुभारंभ

जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक के नए शाखा कार्यालय का उद्घाटन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने राजगढ़ रोड, सोलन में किया। इस परिसर में पहले बैंक का मुख्य कार्यालय संचालित होता था। बीते वर्ष बैंक के मुख्य कार्यालय को सोलन के कथेड़ स्थित नए भवन में शिफ्ट कर दिया गया था। इसके बाद अब राजगढ़ रोड स्थित पुराने परिसर में शाखा कार्यालय शुरू किया गया है। नई शाखा के शुरू होने से शहरवासियों को इस परिसर में बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध होंगी। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक के चेयरमैन मुकेश शर्मा सहित बैंक के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें