शहर के चौक बाजार में रविवार को वर्मा संस ज्वेलर्स के नए शोरूम का शुभारंभ हुआ। कथावाचक एवं युवा प्रेरक जया किशोरी ने शोरूम का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने रुद्राणी कलेक्शन को देखा और आभूषणों की विभिन्न श्रृंखलाओं के बारे में जानकारी ली। पहली बार हिमाचल पहुंचीं जया किशोरी ने देवभूमि की आबोहवा और प्राकृतिक सुंदरता की सराहना की। उन्होंने कहा कि आध्यात्म व्यक्ति के व्यक्तित्व को निखारने और संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कार्यक्रम के दौरान एक बालिका के सवाल का जवाब देते हुए जया किशोरी ने बताया कि आधुनिक विषयों के साथ धार्मिक पुस्तकों के अध्ययन ने भी उनके व्यक्तित्व को संवारने में योगदान दिया है। वर्मा संस ज्वेलर्स के संचालक दिनेश वर्मा और क्रिएटिव डायरेक्टर आरूषि ने रुद्राणी कलेक्शन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस पहल के तहत सामाजिक क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाली कई महिलाओं को सम्मानित किया जा चुका है। शोरूम प्रबंधन के अनुसार, यहां न्यूनतम मेकिंग चार्ज पर आभूषण उपलब्ध करवाए जाते हैं। संचालकों ने बताया कि शोरूम में शत-प्रतिशत हॉलमार्क वाले आभूषण बेचने पर जोर दिया जाता है। यहां कोलकाता के हल्के आभूषण, मुंबई शैली के मंगलसूत्र, हिमाचली पारंपरिक आभूषण, मंदिर कला शैली के गहने और जयपुरी मीनाकारी के आभूषणों सहित विभिन्न प्रकार की ज्वेलरी उपलब्ध है। नए शोरूम के शुभारंभ के अवसर पर ग्राहकों के लिए आभूषणों की विविध रेंज प्रस्तुत की गई।