अर्की विधानसभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भूमती में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। इसमें पहाड़ी नाटी, पंजाबी डांस, हरियाणवी गिद्दा, नुक्कड़ नाटक आदि प्रमुख रहे। इसके अलावा स्कूल के आर्केस्ट्रा ग्रुप की प्रस्तुति काफी सराहनीय रही, जिसमें बच्चों ने प्रस्तुति देकर सब का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि ने बढ़िया को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।