नाहन (सिरमौर)। रोटरी क्लब नाहन ने शुक्रवार को मेडिकल स्टोर यूनियन के साथ मिलकर विश्व फार्मासिस्ट दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रोटरी क्लब नाहन के पदाधिकारी एवं सदस्य और बड़ी संख्या में फार्मासिस्ट उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विश्व फार्मासिस्ट दिवस के साथ केक कटिंग समारोह भी आयोजित किया गया। रोटरी क्लब नाहन के अध्यक्ष संदीप शर्मा ने फार्मासिस्टों को विश्व फार्मासिस्ट दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि फार्मासिस्ट समाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर सचिव नवनीत गुप्ता, सुरेंद्र सैनी, राजिंद्र बंसल, ललित शर्मा, सुरेश शर्मा, अश्वनी शर्मा, नीरज गुप्ता, आरिफ अब्बास, प्रशांत ठाकुर, दिलप्रीत अरोड़ा, असिस्टेंट गवर्नर भविष्य गौतम सहित अन्य रोटरी सदस्य उपस्थित रहे। जबकि मेडिकल स्टोर यूनियन की ओर से राकेश मल्होत्रा, धीरज गर्ग, सुरेंद्र राणा, रूपेश गर्ग, संदीप शर्मा, विजय जी सहित अन्य फार्मासिस्ट उपस्थित रहे।