फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: पांवटा साहिब समेत धौलाकुआं में धान फसल खरीद केंद्र का शुभारंभ

सिरमौर जिला में धान फसल की खरीद शुरू हो गई है। पूजा अर्चना के साथ जिला सिरमौर कृषि उपज मंडी समिति अध्यक्ष सीताराम शर्मा ने धान खरीद का शुभारंभ किया। जिला सिरमौर से इस बार विभाग ने रखा 8900 मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस वर्ष केंद्र सरकार ने किसानों को 72 रुपये दाम बढ़ा दिए हैं। पिछले वर्ष 2389 रुपए से बढ़कर इस वर्ष 2461 रुपये प्रति किवंटल एमएसपी निर्धारित की है। कृषि उपज मंडी समिति द्वारा दोनों ही केंद्रों पर किसानों की सुविधा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। किसान नेता तरसेम सिंह सग्गी व गुरविंद्र सिंह गोपी ने बताया कि एपीएमसी, सिविल सप्लाई व हिमाचल प्रदेश खाद्य एंव आपूर्ति निगम संयुक्त रुप धान फसल खरीद कर रही है। शनिवार को विधिवत शुभारंभ हो चुका है। फसल आने से पहले ही मंडी शुरु होने पर किसान खुश है। एपीएमसी के अध्यक्ष एसआर शर्मा ने बताया कि सिरमौर में धान की खरीद शुरू हो गई है। केंद्र सरकार द्वारा इस वर्ष न्यूनतम समर्थन मूल्य में 72 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी करने के बाद किसानों में भारी उत्साह है। कृषि उपज मंडी समिति जिला सिरमौर के सचिव अक्षित शर्मा ने बताया कि शनिवार को विधिवत रूप से धान खरीद का कार्य शुरू हो गया है जो आगामी 15 दिसंबर तक चलेगा। प्रथम दिन कोई किसान फसल बेचने नही पहुंचा। विभाग ने इस सीजन कुल 8900 मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य रखा है। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन(चढ़ूनी) प्रदेशाध्यक्ष तरसेम सिंह सग्गी, हरजीत सिंह व गुरविंद्र सिंह समेत विभिन्न किसान संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें