फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में अश्व प्रदर्शनी बनी आकर्षण केंद्र

अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के उपलक्ष्य में रामपुर के पाटबंगला मैदान में आयोजित तीन दिवसीय अश्व प्रदर्शनी के दूसरे दिन सोमवार को घोड़ों की खरीद-फरोख्त जारी रही। प्रदर्शनी में उत्तराखंड, कुल्लू और आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे खरीदारों ने घोड़ों की खरीद की। प्रदर्शनी के पहले दिन अश्वों की पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हुआ थी और पहले दिन 83 अश्वों का पंजीकरण हुआ था। वहीं सोमवार को दूसरे दिन सुबह 9:00 बजे से पंजीकरण शुरू हुआ और दोपहर 1:00 बजे तक कुल 150 घोड़ों का पंजीकरण किया गया। दूसरे दिन 17 घोड़ें बिके। प्रदर्शनी अंतरराष्ट्रीय लवी मेला समिति और पशुपालन विभाग की ओर से की गई है। प्रदर्शनी के दूसरे दिन भी सुबह से ही मैदान में अश्वपालकों का आना शुरू हो गया। दूसरे दिन 82 हजार रुपये में घोड़ा बिका। प्रदर्शनी के पहले ही दिन 48 घोड़े बिके, दूसरे दिन 17 घोड़े बिके। पहले दिन स्पीति वैली से पहुंचे चामुर्थी घोड़ों की खरीद फरोख्त शुरू हो गई थी। उप निदेशक पशु स्वास्थ्य एवं प्रजनन विभाग शिमला डॉ. संदीप मिश्रा ने बताया कि मेला समिति और पशुपालन विभाग की ओर से अश्व प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। विभाग की ओर से अश्वों के लिए चारे और पानी की समुचित व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें