फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: नाहन में 33 लोगों ने किया रक्तदान, रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट ने किया आयोजन

नाहन(सिरमौर)। रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3080 ने शुक्रवार को विश्व रिकॉर्ड बनाने के उद्देश्य से रक्तदान शिविर का आयोजन किया। रोटनी नाहन ने रोटरी क्लब नाहन संगिनी के सहयोग से मेडिकल कॉलेज नाहन के ब्लड़ बैंक में ये रक्तदान शिविर लगाया। शिविर का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी राकेश प्रताप ने बतौर मुख्य अतिथि किया। शिविर में ब्लड़ बैंक की टीम ने महत्वूपर्ण सेवाएं दी। रोटरी क्लब नाहन संगिनी की प्रधान मोनिका जैन और रोटरी क्लब नाहन के अध्यक्ष संदीप शर्मा ने बताया कि यह प्रोजेक्ट रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3080 की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. रीटा कालरा के नेतृत्व में किया गया। इसकी प्रोजेक्ट चेयरमैन रोटेरियन रचना गौतम रहीं। शिविर में 33 लोगों ने रक्त का महादान किया। इस अवसर पर नवनीत गुप्ता, भावना रतन, भविष्य गौतम, धीरज गर्ग समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें