फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: आशा कार्यकर्ता को दिया राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणीकरण सर्टिफिकेशन का प्रशिक्षण

अंकेश डोगरा Updated Wed, 23 Jul 2025 08:04 PM IST

स्वास्थ्य विभाग जिला सिरमौर और ममता संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में बुधवार को नाहन में राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणीकरण सर्टिफिकेशन कार्यक्रम पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें ममता संस्थान की ओर से गोद लिए गए आयुष्मान आरोग्य मंदिर (स्वास्थ्य उपकेंद्र) की आशा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. विधि ने स्वास्थ्य संस्थानों में सफाई, दवाइयों का रखरखाव, स्वच्छता और राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणीकरण सर्टिफिकेशन के तहत निर्धारित तय किए गए 12 के करीब मानकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस तरह आशा कार्यकर्ता स्वास्थ्य संस्थानों के प्रभारियों को सहयोग कर सकती हैं। डॉ. विधि ने बताया कि राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणीकरण सर्टिफिकेशन के लिए पहले खंड स्तर पर, फिर जिला और बाद में राज्य स्तर पर निरीक्षण किया जाता है। प्रत्येक स्तर पर अव्वल रहने वाले स्वास्थ्य संस्थानों को इनाम राशि भी दी जाती है, जिसे स्वास्थ्य केंद्रों के विकास पर खर्च किया जाता है। उन्होंने बताया कि राज्य स्तर पर अव्वल रहने वाले स्वास्थ्य संस्थानों का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए होता है। इस अवसर पर स्वास्थ्य शिक्षिका कोमल चौहान, ममता संस्थान के पदाधिकारी और दर्जनों आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें