स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जिला सिरमौर की मासिक समीक्षा बैठक मंगलवार को नाहन में हुई। इसकी अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमिताभ जैन ने की। बैठक में सभी ब्लॉक के बीएमओ, एसएमओ, बीपीएम और हेल्थ सुपरवाइजर मौजूद रहे। इस दौरान जिले में चल रहे स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। वहीं आने वाले समय में विभाग की ओर से किए जा रहे कार्यों के अलावा डेंगू, डायरिया, स्क्रब टायफस, वायरल और जलजनित रोगों से बचाव व दवाइयों की उपलब्धता आदि के बारे में चर्चा की गई।