फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: निजी स्कूल की अध्यापिका पर छात्रा से मारपीट और दुर्व्यवहार के आरोप

पांवटा साहिब के एक निजी स्कूल की अध्यापिका पर छात्रा से मारपीट और दुर्व्यवहार करने के आरोप लगे हैं। छात्रा की माता श्यामा देवी ने राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग, पुलिस और प्रशासन को शिकायत भेजकर स्कूल की शिक्षिका और प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। गुरुवार को नाहन में आयोजित पत्रकार वार्ता में श्यामा देवी ने आरोप लगाया कि आठ सितंबर को उसकी बेटी रोजाना की तरह स्कूल गई थी। इस दौरान फीस को लेकर हुई बात के बाद अध्यापिका ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि अध्यापिका ने छात्रा को थप्पड़ मारे, जिससे उसके कान में चोट आई। छात्रा के कान में दर्द होने के साथ उसे सुनने में भी परेशानी हो रही है। श्यामा देवी ने आरोप लगाया कि अगले दिन जब वह मामले को लेकर स्कूल पहुंचीं तो प्रधानाचार्य और अन्य स्टाफ की ओर से उनके साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किया गया। साथ ही छात्रा की टीसी काटकर स्कूल से निकालने और उसका भविष्य खराब करने की धमकी देने का भी आरोप लगाया। उन्होंने आयोग और संबंधित अधिकारियों से मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है। उधर, स्कूल की प्रधानाचार्य कृष्णा राय ने महिला द्वारा लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि महिला ने स्कूल की अध्यापिका के साथ मारपीट की है। इस संबंध में अध्यापिका की ओर से पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें