फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: प्रधान परिषद संगड़ाह की कमान ओपी ठाकुर को साैंपी

Krishan Singh Updated Thu, 27 Aug 2026 03:43 PM IST

विकास खंड संगड़ाह की पंचायतों के प्रधानों ने एकजुटता दिखाते हुए प्रधान परिषद संगड़ाह की नई कार्यकारिणी का गठन किया है। विकास खंड संगड़ाह के सभागार में आयोजित बैठक में 29 ग्राम पंचायत प्रधानों ने भाग लिया। उपस्थित प्रधानों की सर्वसम्मति से ग्राम पंचायत गेहल के प्रधान ओपी ठाकुर को प्रधान परिषद संगड़ाह का अध्यक्ष चुना गया। बैठक में पंचायतों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने पंचायत प्रतिनिधियों के हितों की पैरवी करने, ग्रामीण विकास को गति देने तथा विभिन्न पंचायतों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का संकल्प लिया। नई कार्यकारिणी में चंद्र देव पुंडीर प्रधान भाटन भूजोंड को उपाध्यक्ष, लता भारद्वाज प्रधान भलोना को सचिव, प्रताप सिंह प्रधान भौन कड़ियाना को कोषाध्यक्ष तथा संगीता पुंडीर प्रधान देवा मानल को प्रेस सचिव चुना गया। वहीं लवराज चौहान प्रधान शामरा, अनिल शर्मा प्रधान बड़ोल और विजेंद्र सिंह प्रधान भुटली मानल को मुख्य सलाहकार बनाया गया। बैठक में विकास खंड की कुल 39 पंचायतों में से 29 प्रधानों की उपस्थिति रही। अनुपस्थित प्रधानों में भवाई के जगत चौहान, रंफुआ जबड़ोग के कुंदन सिंह तथा सेर तंदुला की कमलेश कुमारी ने भी ओपी ठाकुर को अध्यक्ष तथा नई कार्यकारिणी के लिए समर्थन दिया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ओपी ठाकुर ने कहा कि परिषद पंचायत प्रतिनिधियों की समस्याओं को उचित मंच पर उठाने के साथ ग्रामीण विकास से जुड़े विषयों पर सामूहिक रूप से कार्य करेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें