भारी बारिश के चलते नाहन-ददाहू सड़क मार्ग पर नेहली के पास भूस्खलन होने से सड़क पूरी तरह बंद हो गई है। सड़क पर भारी मात्रा में मलबा आने के कारण दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। इससे नाहन और ददाहू के बीच आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन और लोक निर्माण विभाग की ओर से मार्ग को बहाल करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उपमंडल अधिकारी नाहन राजीव संख्यान ने बताया कि सड़क से मलबा हटाने का काम जारी है और मार्ग के बुधवार शाम तक बहाल होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि बताया कि नाहन से ददाहू की ओर जाने वाले लोग जमटा-बिरला मार्ग का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा शिलनू-कैलाश मार्ग से होकर भी ददाहू पहुंचा जा सकता है।