नवयुवक मंडल नाहन की ओर से शहर में आयोजित किए जा रहे श्री गणेश उत्सव का बुधवार को विसर्जन शोभा यात्रा के साथ समापन होगा। नवयुवक मंडल के प्रधान अमिल अग्रवाल उर्फ बिल्ला ने बताया कि शहर के हिंदू आश्रम में गणेश उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसका समापन बुधवार को श्रीगणेश की प्रतिमा का यमुना नदी में विसर्जन करके किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बुधवार को सुबह 11:00 बजे हिंदू आश्रम से पांवटा के लिए विसर्जन शोभा यात्रा निकलेगी। जो दिल्ली गेट, कालीस्थान, रानीताल से होते हुए पांवटा जाएगी। दोपहर बाद तीन बजे यमुना नदी में श्री गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। इसके बाद भंडारे का भी आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि श्री गणेश उत्सव का रविवार को नाहन में शोभायात्रा के साथ श्रीगणेश हुआ था, आयोजन स्थल हिंदू आश्रम में हर रोज सांस्कृतिक भजन संध्या का भी आयोजन किया जा रहा है।