फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नादौन: बड़ा में रावण वध के साथ दशहरा संपन्न, श्रीराम का हुआ राजतिलक

बड़ा(हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के बड़ा कस्बे में श्रीराम क्लब की ओर से आयोजित रामलीला का समापन दशहरा पर्व पर रावण वध और भगवान श्रीराम के राजतिलक के साथ हुआ। बुधवार को श्रीराम, लक्ष्मण और हनुमान की रथ पर शोभायात्रा निकाली गई। इसके बाद श्रीराम की सेना और रावण की सेना के बीच युद्ध का मंचन किया गया। भगवान श्रीराम के हाथों रावण वध होते ही मैदान जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। रावण के पुतले का दहन भी किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। रात को अयोध्या आगमन का दृश्य मंचित किया गया और भगवान श्रीराम का राजतिलक हुआ। रामलीला के दस दिनों में कलाकारों ने विभिन्न प्रसंगों का मंचन कर दर्शकों का मनोरंजन किया। श्रीराम क्लब के प्रधान डॉ. बीरबल कौंडल, महासचिव सुखदेव पटियाल, सचिव राम प्रकाश, प्रवीण पटियाल और अन्य सदस्यों ने आयोजन की व्यवस्था संभाली। क्लब के निदेशक पंडित राजीव शर्मा ने श्रद्धालुओं को नवरात्र की बधाई देते हुए भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। रामलीला में प्रवीण कौंडल, रजत शर्मा, वीरेंद्र पठानिया, गौरव शर्मा, साहिल पठानिया, प्रदीप सिंह, अनीश गोस्वामी, अनुज शर्मा सहित अन्य कलाकारों ने विभिन्न भूमिकाएं निभाईं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें