फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: कांग्रेस भवन नाहन में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री किए याद

कांग्रेस भवन नाहन में शुक्रवार को महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस मौके पर नाहन के विधायक अजय सोलंकी व पूर्व विधायक कंवर अजय बहादुर सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसीजनों ने दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए और उनके योगदान को याद किया। कांग्रेस नेता अजय सोलंकी ने कहा कि महात्मा गांधी ने पूरी दुनिया को अंहिसा का रास्ता दिखाया और आजादी के लिए लोगों में जनचेतना का संचार किया। वहीं, लाल बहादुर सिंह शास्त्री ने देश को आगे ले जाने के लिए जय जवान, जय किसान का नारा दिया। उन्होंने कहा कि आज हमें इनके दिखाए रास्ते पर चलने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हमें देश को प्रगति की राह पर आग बढऩे के लिए महात्मा गांधी की विचारधारा को अपनाकर आगे बढ़ने की जरूरत है। इस मौके पर सड़क कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता रूपेंद्र ठाकुर, जिला प्रवक्ता कैप्टन सलीम अहमद, कांग्रेस एससी सेल के जिला अध्यक्ष गुरदयाल सिंह पंवार, बलकीश, मनीराम पुंडीर, सूर्यवंशी, सुमित राजपूत समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें