फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: डीएड कॉलेज नाहन में प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए हुई फ्रेशर पार्टी

आस्था सोसायटी नाहन के सभागर में फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें डीएड द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को फ्रेशर पार्टी दी। कार्यक्रम के दौरान डीएड कॉलेज की प्रधानाचार्य रूचि कोटिया मुख्यातिथि व आस्था स्कूल की प्रधानाचार्य संतोष कुमारी विशिष्ट अतिथि रही। इस मौके पर मॉडलिंग, गायन, प्रश्नोत्तरी, टेलेंट राउंड समेत कई तरह की मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की गईं। इनके जरिये जहां विद्यार्थियों की प्रतिभा सामने आई, वहीं दोनों वर्ष के विद्यार्थियों का खूब मनोरंजन भी हुआ। कार्यक्रम के दौरान शिक्षक कर्मचंद, मोनिका शर्मा व मोमिना ने निर्णायक मंडल की भूमिका अदा की, जबकि मंच का संचालन संगीता जायसवाल और इंदुबाला ने सुंदर ढंग से निभाया। अंत में नवोदित विद्यार्थियों को मिस्टर व मिस फ्रेशर, मिस्टर और मिस पर्सनेलिटी, चारमिंग के खिताब से भी नवाजा गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें