फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: चालक बोले- दो-सड़का के पास धंस रही सड़क की हो मरम्मत, चेतावनी बोर्ड लगाए जाए

नाहन-कुमारहट्टी एनएच-907ए पर दो सड़का से शिमला की ओर जाने वाले मार्ग पर सड़क का एक हिस्सा धंस रहा है। इससे यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। तीखे मोड़ पर सड़क धंसने से दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया है। वाहन चालकों का कहना है कि रात के समय धंसी हुई सड़क का सही अंदाजा नहीं लग पाता। ऐसे में अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ने या पलटने का जोखिम बना रहता है। इस मार्ग से दोनों दिशाओं में वाहनों की आवाजाही होती है, जिससे खतरा और बढ़ जाता है। वाहन चालक ईशान राव, सुरेश कुमार, राजेश कुमार, सुधीर शर्मा, प्रकाश शर्मा और प्रेमपाल शर्मा ने संबंधित विभाग से सड़क की जल्द मरम्मत करवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जब तक मरम्मत का कार्य पूरा नहीं होता, तब तक मौके पर चेतावनी बोर्ड लगाया जाए, ताकि वाहन चालकों को पहले से सतर्क किया जा सके और किसी संभावित हादसे को रोका जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें