फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ददाहू: ऊंट पर सवार होकर रावन के पुतले का दहन करने पहुंचे कलाकार

असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक दशहरा पर्व मंगलवार को ददाहू रेणुकाजी तीर्थ व आसपास के ग्रामीण इलाकों में बड़ी श्रद्धा का उल्लास के साथ बनाया गया। दशहरा पर्व को लेकर नव युवक मंडल ददाहू के सौजन्य से भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, हनुमान व जामवंत आदि की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें भगवान श्रीराम का रूप धारण किए कलाकार ऊंट पर सवार होकर रावण के पुतले का दहन करने पहुंचे। शोभायात्रा में भगवान राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान व जामवंत आदि की झाकियां आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। इस आयोजन को लेकर ददाहू नगरी को दुल्हन की तरह सजाया गया था। शोभायात्रा में सहारनपुर के मशहूर न्यू हीरा बैंड की धुनों से ददाहू नगरी भगवान श्रीराम के जयघोष से गूंज उठी। वहीं भव्य आतिशबाजी भी दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रही। इसके बाद 51 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया था। नव युवक मंडल की ओर से दर्शकों व श्रद्धालुओं की सेवा के लिए जलपान की भी भरपूर व्यवस्था रही। इस भव्य आयोजन का दर्शकों ने जमकर लुत्फ उठाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें