फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: रंगों और दीयों से जगमगाया एवीएन स्कूल, दिवाली प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई कलात्मक प्रतिभा

दिवाली का त्योहार नजदीक आते ही स्कूलों में भी उत्सव का रंग चढ़ने लगा है। इसी कड़ी में नाहन के एवीएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थियों ने अपनी कला और कल्पनाशीलता से दिवाली के रंग बिखेरे। वीरवार को स्कूल में रंगोली और दीया मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लेकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य केके चंदोला के नेतृत्व में आयोजित इस गतिविधि में सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने समूहों में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने दिवाली की थीम पर आकर्षक रंगोलियां तैयार कीं। वहीं, मिट्टी के दीयों को अलग-अलग रंगों और डिजाइनों से सजाकर उन्हें खूबसूरत रूप दिया। स्कूल परिसर में विद्यार्थियों की बनाई रंगोलियों ने उत्सव का माहौल और भी खास बना दिया। रंगों के सुंदर संयोजन और अलग-अलग डिजाइनों के जरिए बच्चों ने अपनी कलात्मक सोच दिखाई। दीया सजावट में भी विद्यार्थियों ने खूब रचनात्मकता दिखाई। प्रधानाचार्य केके चंदोला ने बताया कि शुक्रवार से स्कूल में दिवाली का अवकाश शुरू होना है। इसी को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों के लिए वीरवार को यह प्रतियोगिता आयोजित की गई, ताकि बच्चे पढ़ाई के साथ त्योहार की खुशियों और रचनात्मक गतिविधियों से भी जुड़ सकें। उन्होंने बताया कि सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। इस तरह की गतिविधियां बच्चों की प्रतिभा को निखारने और उनमें सामूहिक रूप से काम करने की भावना विकसित करने में मदद करती हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें