फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: नाहन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को हमारी जिम्मेदारी अभियान के प्रति किया जागरूक

देशभर में नौ सितंबर से आठ अक्तूबर तक पोषण माह मनाया जा रहा है। पोषण माह के दौरान आयोजित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों और अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने को लेकर गुरुवार को बाल विकास विभाग की ओर से नाहन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें करीब 70 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यशाला में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आंगनबाड़ी केंद्र हमारी जिम्मेदारी अभियान के तहत पांच प्रमुख कंपोनेंट पर कार्य करने को लेकर जानकारी दी गई। इस दौरान आहार विविधता, गर्म भोजन, सामुदायिक भागीदारी और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना समेत पोषण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं को अपने क्षेत्रों में इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों और महिलाओं को पोषण के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यशाला के दौरान डॉ. ममता जैन ने पोषाहार को लेकर विस्तृत जानकारी दी। बाल विकास विभाग के जिला परियोजना अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि पोषण माह का उद्देश्य लोगों को संतुलित और पौष्टिक आहार के महत्व के प्रति जागरूक करना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें