फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर बुशहर: लवी मेले में लोगों की पहली पसंद बने पारंपरिक व्यंजन

अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में इस बार महिलाओं ने स्वरोजगार की दिशा में सराहनीय पहल की है। पहली बार विभिन्न स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने मेले में पारंपरिक पहाड़ी व्यंजनों के स्टॉल लगाए हैं। इस पहल के जरिये महिलाएं न केवल अपनी पारंपरिक खानपान संस्कृति को पहचान दिला रही हैं, बल्कि अपनी आजीविका बढ़ाने के लिए भी प्रयास कर रही हैं। किन्नौर, ननखड़ी, 15/20, काशापाठ और बायल सहित विभिन्न क्षेत्रों की महिलाएं अपने-अपने पारंपरिक पकवानों के साथ मेले में पहुंची हैं। स्टॉलों पर घी बाड़ी, सीरा, पोलडू, बड़ा, सीडू, मीठे सीडू, कोदे के सीडू, पहाड़ी दाल, लाल चावल, चिलटा और चाय सहित कई पारंपरिक व्यंजन उपलब्ध हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें