फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर में वन विभाग की प्रतियोगिता, दूसरे दिन विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

रामपुर में आयोजित हिमाचल प्रदेश वन विभाग की 27वीं वार्षिक खेलकूद एवं कर्तव्य प्रतियोगिता जारी। प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में दमखम दिखाया। तीन दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का कल समापन होगा। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से करीब एक हजार अधिकारी और कर्मचारी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता में 124 इवेंट्स और 32 खेलों का आयोजन किया गया है। प्रतियोगिता में शनिवार को वालीबॉल का मैच रामपुर धर्मशाला के मध्य खेला गया। जिसमें एक सेट में दोनों टीमों के बराबर अंक रहे। दो सेट में धर्मशाला टीम ने बाजी मार कर विजेता रहा। वहीं कबड्डी का मैच सोलन और नाहन के मध्य खेला गया। वन मंडलाधिकारी रामपुर गुरहर्ष सिंह ने सभी खिलाड़ियों से खेल में अनुशासन और टीम भावना बनाए रखने का आह्वान किया। कहा कि 13 सितंबर का प्रतियोगिता का समापन होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें