सुंदरनगर, डैहर (अंसारी)। सुंदरनगर के खिलड़ा स्थित ड्रीम्ज कॉलेज ऑफ फार्मेसी में स्वास्थ्य सेवाओं में उभरती तकनीक पर चौथा राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन का आयोजन ड्रीम्ज कॉलेज ऑफ फार्मेसी द्वारा एसोसिएशन ऑफ फार्मास्युटिकल टीचर्स ऑफ इंडिया (एपीटीआई) और हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर के सहयोग से किया है। कार्यक्रम का शुभारंभ डीन एकेडमिक्स हिमाचल प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी हमीरपुर डॉ. उमेश राठौर ने किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल में हेल्थकेयर क्षेत्र का बेहतर भविष्य है। फार्मेसी कालेज में प्रदेश में शतप्रतिशत बच्चे शिक्षारत है। उन्होंने कहा कि एनइपी के तहत अगर कोई बच्चों हेल्थ के साथ तकनीकी शिक्षा भी लेना चाहे तो वह कर सकता है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार और प्रदेश के तकनीकी शिक्षा विश्वविद्यालय ने पूरी तरह से लागू किया है। इससे पहले चेयरमैन नरेश चौहान सहित, प्राचार्य, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने समस्त अतिथियों एवं विशिष्ट वक्ताओं का स्वागत किया। कार्यक्रम में हेल्थ केयर में हेल्थ केयर में उभरती तकनीक. वर्तमान को बदलना, भविष्य निर्माण पर चर्चा की गई। इस एक दिवसीय सम्मेलन में स्वास्थ्य सेवाओं में आधुनिक तकनीक के उपयोग और भविष्य की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। एपीटीआई अध्यक्ष प्रो. राजेंद्र गुलेरिया ने कहा कि सम्मेलन का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं में तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देना और चिकित्सा क्षेत्र में बेहतर सुविधाओं के विकास की संभावनाओं पर विचार-विमर्श करना है। इस अवसर पर प्रबंधन की ओर से डॉ. पूजा जमवाल ने मुख्य अतिथि, आमंत्रित वक्ताओं, महाविद्यालय प्रबंधन, प्राचार्य, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं आयोजन समिति के सभी सदस्यों के प्रति सफलतापूर्वक कार्यक्रम के लिए आभार व्यक्त किया।