फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी: केके सकलानी बोले- व्यापारियों की समस्याओं को सरकार के समक्ष मजबूती से उठाएंगे

जोगिंद्रनगर व्यापार मंडल की बैठक भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक केके सकलानी ने शनिवार को जोगिंद्रनगर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष भास्कर गुप्ता के नेतृत्व में स्थानीय व्यापारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। बैठक में अध्यक्ष भास्कर गुप्ता ने व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उनके समक्ष रखा। व्यापारियों ने विशेष रूप से अनियंत्रित ऑनलाइन कारोबार और पंचायतों में बाहर से आने वाले फेरीवालों के कारण स्थानीय कारोबार पर पड़ रहे विपरीत असर का मुद्दा उठाया। समय निकालने और सम्मान देने के लिए व्यापारियों का आभार जताते हुए केके सकलानी ने भरोसा दिलाया कि वे इन सभी समस्याओं को राज्य सरकार के समक्ष मजबूती से रखेंगे और इनका उचित समाधान निकालने का प्रयास करेंगे। सकलानी ने कहा कि ऑनलाइन व्यापार आज वैश्विक समस्या बन चुका है। ऑनलाइन कंपनियां स्थानीय दुकानदारों से भी कम दामों पर उत्पाद बेचकर प्रतिस्पर्धा को प्रभावित कर रही हैं। इसके समाधान के लिए सरकार से मूल्य निर्धारण के नियम बनाने का आग्रह किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें