फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी: सराज जोन की खंड स्तरीय अंडर-19 छात्रा वर्ग खेलकूद में क्योलीधार बना ओवरऑल चैंपियन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय क्योलीधार में 5 से 8 सितंबर तक आयोजित अंडर-19 छात्रा वर्ग की सराज जोन की खंड स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। समापन समारोह में वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व सचिव हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी व पूर्व निदेशक सीडी बैंक महेंद्र ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्य गुलशन वर्मा, विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष पुष्प राज ठाकुर, स्टाफ, विद्यार्थियों और स्थानीय गणमान्य लोगों ने उनका स्वागत किया। प्रतियोगिता के खेल परिणामों में वॉलीबाल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय क्योलीधार ने प्रथम स्थान हासिल किया। टीम ने डीपीई देवेंद्र कुमार के मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। बैडमिंटन में भी केशोलीधार स्कूल प्रथम रहा, जबकि कबड्डी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थुनाग ने पहला स्थान हासिल किया। खो-खो में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शोधाधार विजेता रहा। इसके अलावा इंडोर खेल शतरंज और मार्च पास्ट में केशोलीधार स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय केशोलीधार को ओवरऑल चैंपियन घोषित किया गया। अनुशासन पुरस्कार संयुक्त रूप से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शिकावरी तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराची को प्रदान किया गया। भाषण में केशोलीधार प्रथम, जबकि एकांकी नाटक में सराची विजेता रहा। लोक नृत्य में केशोलीधार ने प्रथम स्थान हासिल किया। वोकल म्यूजिक में सराची विजेता रहा, जबकि समूह गान में केशोलीधार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मुख्यातिथि महेंद्र ठाकुर ने विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें