फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने थुनाग और जंजैहली मंडलों के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर चुटकी लेते हुए कहा कि वे राहुल गांधी के लिए अपना समय बर्बाद न करें और हिमाचल के विकास पर ध्यान दें। मुख्यमंत्री हर रोज दिल्ली दौड़कर सरकारी खर्चे पर कांग्रेस रैलियों में भाग ले रहे हैं और शिमला पहुंचते ही उन्हें वापस बुला लिया जाता है। कहा कि मुख्यमंत्री को अपनी कुर्सी की चिंता सता रही है, जिसके चलते वह दिल्ली के चक्कर लगा रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उनकी गैर जिम्मेदाराना हरकतों से देश शर्मसार हुआ है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को ढोना कांग्रेस की मजबूरी हो सकती है, लेकिन देश की नहीं। जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि वह चुनावी प्रक्रिया के बजाय हंगामे के जरिये सत्ता हासिल करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि लगातार चुनावी हार के कारण कांग्रेस कमजोर हुई है और जनता का भरोसा भाजपा पर बढ़ा है। उन्होंने दावा किया कि आज चुनाव होने पर कांग्रेस को पहले से भी बड़ी हार का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें