फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदरनगर में एचपीएसईबी कर्मचारी संघ ने शहीदी दिवस पर बुलंद की ओपीएस लागू करने की मांग

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड कर्मचारी संघ ने सुंदरनगर में शहीदी दिवस मनाकर 10 अक्तूबर 1980 को कर्मचारी आंदोलन के दौरान पुलिस गोलीबारी में शहीद हुए कर्मचारियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नितेश भारद्वाज सहित हीरालाल वर्मा, प्रदीप कुमार, पूर्व अध्यक्ष खारवाड़ा व जगमेल ठाकुर सहित इंजीनियर पेंशनर फोरम के ई के एस जमवाल और अन्य पदाधिकारियों ने शहीद कर्मचारियों के बलिदान को याद किया। संगठन ने शहीद कर्मचारियों को नमन करते हुए उनके संघर्ष और बलिदान को सदैव याद रखने का संकल्प लिया और रैली भी आयोजित की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें