फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: लडभड़ोल में चार दिवसीय अंडर-14 खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, 190 छात्र दिखाएंगे दम

राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभड़ोल में बुधवार को चार दिवसीय खंड स्तरीय अंडर-14 छात्र वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रदेश कांग्रेस महासचिव (पंचायती राज) ठाकुर प्रेमनाथ ने बतौर मुख्य अतिथि किया। मुख्य अतिथि के विद्यालय परिसर पहुंचने पर प्रधानाचार्य विनोद कुमार की अगुवाई में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया तथा मंच पर उन्हें सम्मानित भी किया गया। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर विभिन्न स्कूलों से पहुंचे खिलाड़ियों ने मार्चपास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी और खेल भावना की शपथ ली। ठाकुर प्रेमनाथ ने सफल आयोजन के लिए अपनी ऐच्छिक निधि से 5100 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की। मुख्यातिथि ने स्कूल प्रबंधन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास व अनुशासन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। वहीं, प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने बताया कि इस खेलकूद प्रतियोगिता में लडभड़ोल जोन के 16 से अधिक स्कूलों के लगभग 190 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इसके अलावा वीरवार से सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। उन्होंने आयोजन में स्थानीय जनता व अध्यापकों के सहयोग के लिए आभार जताया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें