डॉ. विजय मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल धर्मपुर की एक छात्रा ने नारी शक्ति पर बेहद प्रभावशाली और प्रेरणादायक भाषण प्रस्तुत कर सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। छात्रा ने अपने भाषण के माध्यम से समाज को यह संदेश दिया कि आज की नारी किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं है और उसे कमजोर समझना समाज की बड़ी भूल होगी। छात्रा के भाषण ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को प्रभावित किया। भाषण के दौरान छात्रा ने बेटियों की शिक्षा, महिला सम्मान, आत्मनिर्भरता और समान अधिकारों पर भी जोर दिया। उन्होंने समाज से आह्वान किया कि बेटियों को बोझ नहीं, बल्कि परिवार और देश की ताकत समझा जाए।विद्यालय की ओर से छात्रा के इस प्रयास की सराहना की गई। स्कूल प्रबंधन ने कहा कि विद्यार्थियों में केवल किताबी ज्ञान ही नहीं, बल्कि सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूकता और आत्मविश्वास पैदा करना भी शिक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा है।