फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी: सुंदरनगर में रक्तदान शिविर, शिक्षक वर्ग ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा; 30 यूनिट रक्त एकत्र

Ankesh Dogra Updated Sun, 06 Sep 2026 04:27 PM IST

धनोटू स्थित टैगोर एकेडमी परिसर में हिमालयन ब्लड डोनर के सौजन्य से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया और कुल 30 यूनिट रक्तदान किया गया। खास बात यह रही कि रक्तदान के लिए आगे आने वालों में शिक्षक वर्ग की भागीदारी सबसे अधिक रही। आयोजक शिक्षक नरेश कुमार ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिशासी अभियंता ई. डीआर चौहान ने की, जबकि एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। शिविर के दौरान रक्तदाताओं को रक्तदान के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। लोगों को बताया गया कि नियमित रक्तदान के माध्यम से दुर्घटना, बीमारी और अन्य आपात परिस्थितियों में जरूरतमंद मरीजों की मदद की जा सकती है। आयोजकों ने लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने का आह्वान भी किया। इस अवसर पर शिक्षक महासंघ के दर्शन लाला तथा हिमालयन ब्लड डोनर क्लब के सोनू शर्मा, रवि गर्ग, उमेश शर्मा, सुरेश ठाकुर, विकी ठाकुर और सुनील चौधरी सहित स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें