फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम सुक्खू बोले- हिमाचल आते ही कौवों की तरह कांय-कांय करने लग जाते हैं भाजपा के सांसद

सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल के भाजपा सांसदों की तुलना कौवों के साथ की है। शनिवार को बल्ह विधानसभा क्षेत्र के कंसा मैदान में विभिन्न परियोजनाओं के उद्घाटन-शिलान्यास करने के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि हिमाचल के भाजपा सांसदों की जुबान कभी भी दिल्ली में अपने शीर्ष नेताओं के आगे नहीं खुलती। लेकिन जैसे ही ये सभी हिमाचल में प्रवेश करते हैं तो कौवों की तरह कांय-कांय करना शुरू कर देते हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग चुप रहता है वह कभी न्याय नहीं कर सकता। प्रदेश सरकार हमेशा जनहित की आवाज को उठाती है। सीएम सुक्खू ने इस मौके पर एलान किया कि सरकार की मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना के लिए मनरेगा की एक दिन ही दिहाड़ी की शर्त को हटा दिया जाएगा। जिन परिवारों की वार्षिक आय 75 हजार तक होगी और उस परिवार में 21 वर्ष से कम आयु की एक से अधिक बेटियां होंगी, उन्हें आने वाले समय में मासिक 1500 रुपये दिए जाएंगे। प्रकाश चौधरी को बल्ह का अगला प्रत्याशी घोषित किया सीएम सुक्खू पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी को बल्ह से कांग्रेस का अगला प्रत्याशी घोषित कर गए। उन्होंने कहा कि बल्ह के लोगों ने प्रकाश चौधरी को न जीताकर बहुत बड़ी गलती की। यदि चौधरी जीते होते तो आज मंत्री होते। भविष्य में बल्ह के लोग ऐसी गलती न करें और प्रकाश चौधरी को जीताकर भेजें। प्रकाश चौधरी मेरे भाई व मित्र हैं। उन्होंने प्रकाश चौधरी की सभी मांगों को पूरा करने का ऐलाना भी किया जिनमें बल्ह में जल शक्ति विभाग और विद्युत विभाग का डिविजन कार्यालय और डीएसपी कार्यालय खोलने सहित अन्य योजनाओं के लिए पैसे देना शामिल हैं। इससे पहले सीएम का डडौर चौक पर भव्य स्वागत हुआ। यहां से सीएम को रथ पर सवार होकर कंसा मैदान तक लाया गया। रथ पर सीएम के साथ कुल्लू के विधायक सुंदर ठाकुर, पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी, पूर्व सीपीएस सोहन लाल ठाकुर, जल प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष शशि शर्मा और एपीएमसी के चेयरमैन संजीव गुलेरिया भी सवार रहे। संजीव गुलेरिया ने रथ के सारथी की भूमिका निभाई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें