लाहौल क जोबरंग गांव की पहाड़ी पर शुक्रवार को आपस में भिड़ते चार हिम तेंदुओं में से एक घायल हो गया। हिम तेंदुए को पहाड़ी से निकालना मुश्किल हो गया है। घायल हिम तेंदुए को जोबरंग गांव के दीपेंद्र ओथंगवा ने अपने कैमरे में कैद किया है। हिम तेंदुए के घायल होने की सूचना जोबरंग गांव के पूर्व प्रधान सोम देव योकी ने पट्टन वन परिक्षेत्र जाहलमा के आरओ भूपेंद्र पाल को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हुई, लेकिन घायल तेंदुए तक पहुंचना संभव न होने से टीम को वापस जाना पड़ा। पट्टन वन परिक्षेत्र अधिकारी भूपेंद्र पाल ने बताया कि अभी उस जगह पहुंचना संभव नहीं है जहां तेंदुआ घायल अवस्था में है। भूपेंद्र पाल ने बताया कि उन्होंने इसकी सूचना वनमंडलाधिकारी लाहौल को दे दी है।