पर्यटन नगरी मनाली के अंतर्गत जगतसुख के कालू नाला में हिमस्खलन की चपेट में आने से बर्फ में दबे जेसीबी ऑपरेटर का शव बरामद हो गया है। लगभग 24 घंटे चले बचाव अभियान के बाद पुलिस और बचाव टीम ने शव को बरामद किया। करीब दो घंटे पैदल कंधों पर उठाकर शव को सड़क तक पहुंचाया गया। गौरतलब है कि गुरुवार को जगतसुख के कालू नाले में हिमस्खलन हुआ था। इस दौरान चार मजदूर इसकी चपेट में आ गए। तीन को हल्की चोटें आई थीं, जबकि जेसीबी को चलाने वाला ऑपरेटर बर्फ में दब गया था।