फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू: वोट चोरी के आरोपों पर युवा कांग्रेस ने ढालपुर में फूंका केंद्र सरकार का पुतला

वोट चोरी के आरोपों को लेकर युवा कांग्रेस कुल्लू विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ढालपुर में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और पुतला फूंका। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी कर अपना रोष जताया। प्रदर्शन की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के सह प्रभारी ज्योतिष एचएम और जिला कुल्लू के प्रभारी तरुण ठाकुर ने की। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि वोट चोरी को लेकर लगाए जा रहे आरोपों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और चुनाव प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस लोकतंत्र और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार आवाज उठाती रहेगी।इस दौरान युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मामले को लेकर अपना विरोध दर्ज करवाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें